प्रकृति को हरे रंग से रंगने रंग पंचमी को किया पौधारोपण, पौधारोपण महाअभियान का 42 वाँ रविवार सम्पन्न
शहपुरा:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के दिशा में पौधारोपण महाअभियान चलाकर पौधारोपण किया जा रहा है। तथा पर्यावरण के महत्व को जनजन तक पहुचाने का कार्य कर रही है । पौधे है तो जीवन है, पौधों के कारण ही हमें ऊर्जायुक्त भोजन, स्वच्छ प्राणवायु, जरूरी लकड़ियां, शीतल छाया, सहित अनेकानेक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष चींजे मिलती है। जो हमारे जीवन को आनंदमय बनाने लिए ऊपयोगी है। होली के इस पावन अवसर पर रंग पंचमी के दिन युवाओं ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरे रंग से रंगमय कर दिया । आज का पौधारोपण कार्यक्रम सिलगी नदी के किनारे संजयनगर शहपुरा में किया गया इस बीच समाजसेवी कन्हैया साहू, विवेक साहू, ब्रज बिहारी, करौंदी जीआरएस मनीष साहू, शंकरलाल बरमैया, गन्नू बनवासी, डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे है। दिनांक:- 12/03/2023