Posts

Showing posts from August 27, 2024

भारतीय किसान संघ ने कृषि विज्ञान केन्द्र डिण्डौरी को सौंपा ज्ञापन, हिमांशु जी पाठक महानिदेशक भा.कृ.अनुसंधान परिषद (ICAR) नई दिल्ली के नाम पर l

Image
डिण्डौरी :- भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रबंध समिति बैठक (जिसमें प्रत्येक राज्य के अध्यक्ष-महामंत्री-कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री उपस्थित रहते हैं) इस बार भुवनेश्वर (ओडिशा) मे 27-28 जुलाई 2024 को सम्पन्न हुई। इसमें प्रमुख 2 विषयों पर गम्भीरता से चर्चा करने के उपरांत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुए। उनमें से एक प्रस्ताव - भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद किसान हित की आड़ में संदिग्ध समझौता से बाज आऐं हैं। देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक कृषि शिक्षा, शोध एवं प्रचार-प्रसार का संस्थान ICAR है जिसके अंतर्गत हजारों की संख्या में वैज्ञानिक कई दशकों से कार्यरत है।जिन वैज्ञानिकों का भारत और भारत के बाहर अनेक देशों में फसल विविधिकरण, खाद्य सुरक्षा कई देशों में आर्थिक विकास में सहयोग रहा है। पता नहीं क्यों पूरे ICAR की प्रतिभाओं को शर्मसार करते हुए कई देशी-विदेशी कम्पनियों के साथ ICAR समझौता करने लगा है ? क्या  ICAR  चाहता है कि कम्पनियां अपना कागज-अपना शोध पत्र दाखिल करें और ICAR के वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा, योग्यता व कौशल को ताख में रखते हुए इन्हीं शोध पत्रों को स्वीकृति दे। सभी को प...

महाभियान: सामाजिक समिति डीएसएस मध्यप्रदेश ने 102वें सप्ताह किया पौधारोपण

Image
पौधे लगाओ और पौधों को बचाओ नहीं तो आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा प्रकृति का प्रकोप- सोशल एक्टिविस्ट सोहन साहू  शहपुरा:- डीएसएस मध्यप्रदेश पर्यावरण संरक्षण सहित समाज के अनेक आयामों पर कार्य करती है। विगत दो वर्षों से समिति प्रत्येक रविवार को पौधारोपण और पौधों का सरंक्षण कर रही है। समिति मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ कैंप,जैविक खेती,मौलिक अधिकार और सूचना के अधिकार के लिए विधिक जागरूकता जैसे अनेक आयामों पर समिति कार्य कर रही है। रविवार को लगातार 102वें सप्ताह समिति के सदस्यों ने पौधारोपण किया और सभी से अपील किया की सभी पौधे लगाएं। साथ ही अपील किया गया की गर्मी के दिनों में पौधों के छाया के महत्व को समझें,शीतल प्रकृति के फलों के महत्व को समझें, जिससे पर्यावरण के प्रति बुद्धिजीवी वर्ग सहित आमजन भी जागरूक हो सके। पौधारोपण संजय निकुंज नर्सरीके समीप संजयनगर में किया गया जिसमें समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,समिति के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता सोहन साहू सहित आमजन भी उपस्थित रहे। दिनाँक - 05 मई 2024