आईएएस टॉपर काजल जावला ने दी आईएएस बनने की अदभुत और अनोखी जानकारी
शहपुरा: ज्ञान मंथन लाइब्रेरी शहपुरा जिला डिंडौरी में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा (आईएएस एग्जाम) की तैयारी के लिए किया गया सफल आयोजन। सेमिनार को सम्माननीय एसडीएम काजल जावला(आईएएस) के द्वारा संबोधन किया गया। सेमिनार में आईएएस टॉपर को सुनने उमड़ी प्रतियोगियों की भीड़। सेमिनार में आईएएस मेडम के द्वारा भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के तीनों चरण प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के बारे में बहुत ही विस्तृत और गहन जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का प्रश्न उत्तर का सेशन बहुत महत्वपूर्ण रहा जिसमें अनेक बच्चों ने महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जिनका जवाब आईएएस टॉपर ने मुखरता से दिया। बच्चों ने प्रश्न पहला पूछा की हम तैयारी की शुरुआत कैसे करें? आईएएस टॉपर ने जवाब दिया गया कि आईएएस की तैयारी के लिए प्रारंभिक,मुख्य और साक्षात्कार की तैयारी अलग अलग न करके एकसाथ करनी चाहिए,सबसे पहले सिलेबस को ध्यान से पढ़ना चाहिए और एक एक शब्द को समझना चाहिए। दूसरा प्रश्न था कि निबंध की तैयारी कैसे किया जाए ? इसके जवाब में बताया...