किसानों ने सर्व सम्मति से बिहारी लाल साहू को दूसरी बार चुना अपना किसान नेता, प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में भारतीय किसान संघ डिण्डौरी की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
डिण्डौरी। किसानों के लिए लगातार संघर्षरत गैर राजनीतिक संगठन भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन रविवार को डिण्डौरी जिला मुख्यालय में मां नर्मदा तट पर स्थित बनवासी विकास परिषद छात्रावास इमली कुटी में किया गया। इस बैठक में डिण्डौरी की तीनों तहसीलों शहपुरा, डिण्डौरी और बजाग से भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व सदस्य पहुंचे। बैठक की शुरुआत कृषि देवता भगवान बलराम, भारतीय किसान एवं मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी और भारत माता के तैलचित्र पर तिलक वंदन व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद बैठक में भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, महामंत्री प्रहलाद पटेल, कार्यालय मंत्री आलोक पटेल का पुष्पहार एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने पुरानी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। जिसमें जिले में वर्ष 2021 से 2024 तक कार्य किया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी के रूप में पहुंचे महामंत्री प्रहलाद पटेल ने वर्ष 2024 से 2027 के कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया की रूपरेखा बताई । जिस...