Posts

Showing posts from August 13, 2023

सिलगी नदी के किनारे इन्दौरी मार्ग पर युवाओं ने 20 पौधों का किया रोपण, डीएसएस मध्यप्रदेश का 64 वाँ रविवार सम्पन्न

Image
शहपुरा:- शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी में इन्दौरी मार्ग पर सिलगी नदी किनारे गांव के युवाओं ने मिलकर 20 पौधों का रोपण करते पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आपको बता दें कि धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति जन-जन के बहुमूल्य जीवन को स्वस्थ और आनंदमय बनाने के लिए कई स्तर पर कार्य कर रही है । जिनमें से एक है पौधारोपण महाअभियान चलाकर  वृक्षारोपण करना और पौधों के महत्व को लोगों के मानस पटल पर बैठा देना। समिति के इस पुण्य कार्य को मीडिया में देखकर आमजन,जनप्रतिनिधि और अनेक संगठन इस समिति के साथ जुड़कर पौधारोपण कर रहे हैं। रविवार को करौंदी-इन्दौरी मार्ग पर सिलगी नदी तट में 20 पौधों कंजी और जामुन का रोपण किया गया और पौधों की सुरक्षा का समुचित प्रबंध किया। ज्ञात हो कि समिति ने लगातार 64 वां रविवार पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में  समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,सामाजिक कार्यकर्ता सोहन साहू,भारतीय किसान संघ जिला मीडिया प्रभारी और प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्राप्त पत्रकार भीमशंकर साहू, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, शिक्षक टंकेश्वर द...

ज्ञान मंथन लाइब्रेरी में किताबों पर हुई परिचर्चा ,पुस्तकों का जीवन पर प्रभाव" विषय पर क्षेत्रीय जनों ने रखा खुलकर विचार

Image
DINDORI:-  राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस पर निःशुल्क ज्ञान मंथन लाइब्रेरी शहपुरा में शनिवार को "पुस्तकों का जीवन पर प्रभाव" विषय पर खुली परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सम्माननीय जनों ने हिस्सा लिया और खुलकर अपनी बात रखी। लाइब्रेरी के प्रबंधक सोहन साहू जो कि पटवारी भी है ने बताया कि पुस्तकें एक ओर लोंगो को रोजगार योग्य बनाती है जिसके माध्यम से लोगों का जीवन सुगम हो जाता है वही दूसरी ओर जीवन के पल पल में किताबें राह दिखाती है और जीवन को आनंदमय बनाती है। क्षेत्र के जानेमाने युवा अधिवक्ता ने पुस्तकों के जीवन पर पढ़ने वाले बहुआयामी प्रभाव को विस्तार से बताया। साथ ही अनेक सम्माननीय जनों ने बताया कि आज जीवन को बेहतर बनाने के लिए किताबे अनमोल है। चर्चा के दौरान बताया गया कि पुस्तकालय एक ऐसा स्थान है जहाँ बच्चों सहित सभी को अनेक प्रकार की किताबें उपलब्ध कराती है साथ ही पुस्तकालय विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अमूल्य वातावरण उपलब्ध कराती है। क़िताबों को लेकर कार्यक्रम में लाइब्रेरी के प्रबंधक सोहन साहू,अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, बिहारीलाल साहू,ब्रजबि...