युवाओं की अनोखी पहल, हर रविवार पौधारोपण लगातार 3 सालों से हर रविवार को युवाओं के द्वारा किया जा रहा पौधारोपण
डिण्डौरी। पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। हमारी प्राणवायु के यही आधार हैं। पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में युवाओं की टीम लगातार 3 सालों से कार्य करते हुए हर रविवार को पौधारोपण कर रहे हैं। डिण्डौरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज समिति से जुड़कर युवाओं की टोली हर रविवार को पौधारोपण कर रही है। पौधारोपण महाभियान के 154 वें रविवार को इन युवाओं ने ग्राम बरगांव में सिलगी नदी किनारे पौधारोपण किया। यहां कटहल के पौधे का रोपण किया गया। धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल साहू ने बताया कि उनकी टीम लगभग 3 सालों से पौधारोपण कर रही। पौधारोपण कार्य में हमारी समिति के अलावा भारतीय किसान संघ, तहसील विधिक सेवा समिति सहित अन्य संगठनों के लोगों ने अभी तक हमारे इस अभियान का हिस्सा बनकर पौधारोपण किया है। इस बार हमने लगातार 154 वें रविवार को पौधारोपण किया है। ग्राम पंचायत बरगांव के सचिव दिलीप कुशराम ने बताया कि पौधारोपण का यह कार्य रविवार को सिलगी नदी किनारे किया गया। ग्राम पंचायत बरगांव के सौजन्य से एक बगीचा हमने...