टीम डीएसएस मध्यप्रदेश ने पौधों का किया संरक्षण,गर्मी के दिनों में पौधों को पानी की सक्त जरूरत होती है
शहपुरा:- धारा सरस्वति शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) पौधारोपण, संरक्षण व संवर्धन को लेकर लगातार कार्य कर रही है, पौधों के महत्व के प्रति जन जागरुक करने के दिशा में पौधारोपण महाअभियान चलाकर क्षेत्र में कार्य कर रही है साथ ही विशेष अमूल्य दिवस जैसे की सालगिरह,जन्मदिन जैसे शुभ अवसर में भी पौधारोपण कर लोगों को जागरूक कर रही है टीम डीएसएस मध्यप्रदेश ने ग्राम करौंदी सिलगी नदी के किनारे पूर्व में लगाए पौधों का संरक्षण व संवर्धन किया साथ ही पौधों को पानी दिया इन दिनों पौधों को पानी देना अति आवश्यक है बरना पौधे खत्म हो जाएगे इसलिए टीम डीएसएस मध्यप्रदेश पौधों को पानी देने का कार्य भी कर रही है । आज इस कार्य में टीम डीएसएस मध्यप्रदेश सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, सदस्य शिवकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है । दिनांक:- 13/05/2023