डिण्डोरी के आर्गेनिक फार्मिंग एक्सपर्ट बिहारी लाल साहू को राष्ट्रीय संगोष्ठी नई दिल्ली में किया गया सम्मानित
भारत सरकार के मंत्री द्वारा आत्मनिर्भर गौशाला के लिए बिहारी लाल साहू सहित गौ सेवकों को सुदर्शन सम्मान से किया सम्मानित डिंडोरी:- गौ-आधारित जैविक खेती के महत्व को समझते हुए बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाकौशल प्रान्त जिला डिण्डोरी के जैविक एक्सपर्ट बिहारी लाल साहू ने संगोष्ठी में शामिल होकर जैविक खेती की व्यवहारिक जानकारी दिया । आपको बता दें कि बिहारी जी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध जैविक कृषि विशेषज्ञ है जो गौ आधारित जैविक खेती के लिए लगातार कार्य कर रहे है और आज क्षेत्र ही नही बल्कि प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। vidio देखने के लिए Link को Click करे । राष्ट्रीय गौधन महासंघ द्वारा देश की आत्मनिर्भर गौशालाओं के महत्व को समझते हुए एवं प्रोत्साहित करने को लेकर 07 नवंबर 2023 को "विश्व युवा केंद्र" चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में सुदर्शन सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इसी दिन 07 नवंबर 1966 को संसद मार्ग पर शहीद हुए संतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सभा का आयोजन किया गया। मंगलवार को...