Posts

Showing posts from May 29, 2023

किसानों की जल समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ और पीएचई की बैठक ,चिन्हित ग्रामों में पीने के पानी के लिए 20 जून तक टैंकर उपलब्ध करवाने को कहा

Image
डिंडोरी-  वर्तमान में गर्मी अपने चरम पर है। क्षेत्र के अनेक ग्रामों में भीषण जल संकट है। लोग कई किलोमीटर दूर-दूर से पीने का पानी ला रहे है। आपको बता दें जल संकट के वैकल्पिक व्यवस्था के लिए शासन ग्राम-ग्राम  स्तर पर टैंकर व्यवस्था करती है। शासन में बैठे जिम्मेदार पीएचई की गंभीर लापरवाही के कारण आज अनेक ग्राम पानी को तरस रहे है। पीएचई की जिम्मेदारी है की समय पूर्व पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामों को चिन्हित करें।  किंतु आदिवासी क्षेत्र में कार्यरत जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी को पता ही नहीं है किस गाँव मे पानी की किल्लत है। भारतीय किसान संघ के द्वारा मामला संज्ञान में लाने के बाद भी विभाग के जिम्मेदार हीला-हवाली करते हुए कागजी कार्यवाही की दुहाई देकर काम को टालते रहते है। शासन प्रशासन के अन्य जिम्मेदार जिन्हें निरीक्षण की जिम्मेदारी मिली है वे गंभीर समस्या को टाल रहे है। विगत दिनों भारतीय किसान संघ ने विशाल रैली कर मुख्यमंत्री के नाम पानी के स्थायी समाधान के लिए ज्ञापन दिया था,एसडीएम ने ज्ञापन लेते वक्त सैकड़ो किसानों को भरोसा दिलाया था कि कल से पानी टैंकर में पहु...