Posts

Showing posts from April 8, 2023

भारतीय किसान संघ एवं कृषि विभाग डिण्डोरी का समन्वय बैठक हुई संपन्न, किसान नेता व जिला कृषि अधिकारी के साथ हुई चर्चा

Image
डिण्डोरी:- भारतीय किसान संघ डिण्डोरी किसान हित में लगातार कार्य कर रही है इसके लिए संघ प्रशासन एवं शासन के साथ बैठक करके किसानों की समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास कर रही है,  आज की बैठक कृषि विभाग डिण्डोरी के सातों विकासखंड के कृषि अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी अभिलाषा चौरसिया के साथ हुई  । इस बैठक में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने कहा कि जिला डिण्डोरी के किसानों को कृषि विभाग के द्वारा संचालित समस्त योजनाओ को ग्राम पंचायत स्तर से मुनादी करके जानकारी दिया जाए वैसे ही खरीफ की फसल के लिए बीज किसानों को जून माह तक वितरण किया जाए।  इस प्रकार जिला उपाध्यक्ष खमोद चंदेल ने बात रखी की जैविक कृषकों की सूची तैयार कर सरकार तक सूची पहुंचाई जावे एवं जैविक उत्पाद के विक्रय का केंद्र खोला जाए।  बातचीत की अगली कड़ी में एडवोकेट निर्मल कुमार साहू जिलामंत्री ने कहा की किसानों का चयन कर मोटे आनाज वितरित किया जावे जिससे जिला डिण्डोरी में मोटे आनाज की पैदावार अधिक हो सके, इसी प्रकार   विकासखंड स्तर में मिट्टी परीक्षण किया जावे । साथ ही कृषि व...