Posts

Showing posts from October 5, 2024

अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में मध्यस्थता कार्यक्रम को लेकर हुई संगोष्ठी,आपसी सुलह से न्यायालयीन प्रकरण के निराकरण से रिस्तों में आती है मिठास- न्यायाधीश सीताशरण यादव

Image
शहपुरा:- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में लगातार विधिक जागरूकता का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें नि:शुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत सहित विभिन्न कार्य किए जाते है । मध्यस्थता विषय को लेकर आज अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें न्यायाधीश सीताशरण यादव,  न्यायाधीश दिलीप पाटिल , अधिवक्ता संघ शहपुरा अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू के गरिमामय उपस्थिति में हुआ।  न्यायाधीश सीताशरण यादव ने मध्यस्थता को सरल शब्दों में बताए की यह दो पक्षों के मध्य आपसी राजीनामा के आधार पर प्रकरणों के निराकरण करने का प्रयास करना है और जो यह कार्य करता है वह मध्यस्थ कर्ता कहलाता है । मध्यस्थता से जिन प्रकरणों का निराकरण होता है तो पक्षकार के मध्य विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है और समय व पैसों की भी बचत होती है । अधिवक्ता संघ शहपुरा अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू ने भी पक्षकारों के मध्य कैसे सुलह हो ? क्या तरीका है सुलह का ? इस तमाम बिन्दुओं में वरिकियों से बताए।  आज के इस संगोष्ठी कार्यक्रम में सार तत्व यह निकला कि हर अधिवक्ता अपने पक्षकार...