Posts

Showing posts from December 28, 2023

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे से की मुलाकात

Image
शहपुरा:- भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू व जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू के नेतृत्व में किसानों ने शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे से स्थानीय रेस्ट हाउस में मुलाकात की। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे से मुलाकात के दौरान किसानों ने बताया कि बरगांव के धान खरीदी केंद्र में उन्होंने अपनी धान बेची है लेकिन उसका पैसा अभी तक किसानों के खातों में नहीं पहुंच पाया है। साथ ही जिले के अधिकारी किसानों के साथ पक्षपात एवं भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। वहीं शहपुरा एसडीएम निशा नापित शर्मा के द्वारा बरगांव में किसानों के द्वारा किए गए चक्का जाम को लेकर किसानों के ऊपर एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी को पत्र लिखा है। इस मुद्दे को लेकर किसानों ने विधायक से बात करते हुए कहा कि प्रशासन के द्वारा किसानों के साथ तानाशाही की जा रही है और भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इस पर किसानों को शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसी किसी भी तरह की कोई कार्रवाई किसानों के ऊपर नहीं होगी इसकी जवाबदारी मैं लेता हूं। शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे से मुलाकात...