भारतीय किसान संघ के प्रयास से बना नवीन सहकारी समिति लेंपस छांटा
भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल ने दी जानकारी डिण्डौरी:- भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू एवं तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल,जिला विपणन प्रमुख खिलपत गौतम एवं अन्य पदाधिकारी के प्रयास से प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित छांटा को नवीन समिति बनाई गई । विगत दो वर्षों से ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर और प्रशासन से भारतीय किसान संघ मांग कर रही थी कि परिसीमन कर नवीन सहकारी समिति छांटा को बनाया जाए क्योंकि किसानों को कुकरामठ जाने में 25 से 30 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ रहा था जिससे किसानों को विभिन्न प्रकार की समस्या होती थी जैसे किसान क्रेडिट कार्ड खाद बीज आदि का अधिक राशि वहन करना पड़ रहा था । किसानों को समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आज 11.04.2025 को कुकरमठ लेंपस कार्यालय में आम सभा का बैठक कर नवीन समिति का पुनर्गठन कर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छांटा को बनाई गई साथ ही संस्था पंजीकृत करने के लिए संचालक मंडल भी बनाई गई जिसमें द्वारका ठाकुर को अध्यक्ष एवं श्रीमती मंती बाई एवं श्री खमोद चंदेल को उपाध्यक्ष एवं सदस्य श्री खिलाफत गौतम रमेश,चौहान गंगा तिवा...