Posts

Showing posts from August 15, 2023

राष्ट्रीय पर्व पर युवाओं ने लाइब्रेरी परिसर शहपुरा में किया पौधारोपण,मिशन शुभजीवन के तहत क्षेत्र के युवा शुभदिनों में करते है शुभकार्य

Image
Dindori :-  पौधों का महत्व जलवायु परिवर्तन के दौर में बहुत ही जरूरी हो गया है क्योंकि जलवायु परिवर्तन अनेक गंभीर बीमारियों को जन्म देती है।आज पौधों की जरूरत अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया है क्योंकि पौधे ही लोंगो को जीवन दान दे रहे है। पौधों के महत्व को देखते हुए क्षेत्र के युवा शुभजीवन मिशन चला रहे है।इस मिशन के तहत जीवन के शुभदिनों में पौधारोपण,रक्तदान,विधिक जागरूकता सहित अनेक सामाजिक शुभ कार्य करते है। इसी मिशन के तहत युवाओं ने राष्ट्रीय त्यौहार देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के दिन फलदार और छायादार  पौधे जामुन और करंज के पौधें निःशुल्क ज्ञान मंथन लाइब्रेरी परिसर शहपुरा में रोपित किए। पौधारोपण करते समय धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,दैनिक जयलोक अखबार के पत्रकार भीमशंकर साहू,भारतीय किसान संघ डिंडोरी के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू,सामाजिक कार्यकर्ता लाइब्रेरी प्रबंधक सोहन साहू, स्वास्थ्य कर्मी आसुतोष रजक उपस्थित रहे। दिनांक:- 15/08/2023