Posts

Showing posts from January 24, 2024

यूनाइटेड नेशन में जैविक खेती की पाठ पढानें वाली रेखा पेंद्राम ने ली भारतीय किसान संघ की सदस्यता, सीतारामराव लाईवलीहुड एशिया अवार्ड सहित मुख्यमंत्री स्काच अवार्ड से सम्मानित है रेखा...

Image
शहपुरा- भारतीय किसान संघ किसानों का देश का सबसे बड़ा संगठन है। इन दिनों किसान संघ का देशभर में महा सदस्यता अभियान चल रहा है। महासदस्यता अभियान में किसान संघ के कार्यकर्ता गांव-गांव में घर-घर जाकर किसानों व कृषि कार्यों से जुड़े समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों को सदस्य बना रहे हैं।  इसी कड़ी में बुधवार को भारतीय किसान संघ डिण्डोरी के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल ने विकासखण्ड मेंहदवानी के रेखा पेंद्राम को भारतीय किसान संघ की सदस्यता दिलवाई।  कौन है रेखा पेंद्राम, महिलाओं के लिए है आईकन:-      बैगा जनजाति क्षेत्र में महासदस्यता अभियान के अंतर्गत सीतारामराव लाईवलीहुड एशिया अवार्ड व मुख्यमंत्री स्काच अवार्ड से सम्मानित रेखा पेंद्राम ने संघ की सदस्यता लेकर अपनी खुशी जाहिर की इस संघ से जुड़कर महिला किसानों को जैविक के क्षेत्र में तीव्र गति से प्रोत्साहित करेगी ।  ज्ञात हो कि रेखा पेंद्राम आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण अंचल की महिला है जिसने जीवन में बहुत संघर्ष कि है, रेखा ने जैविक खेती की व्यवहारिक पाठ पढाने के लिए यूनाइटेड नेशन तक जा चुकी है वर्तमान में कोदो कुटकी क...