राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेज़र ध्यानचंद ट्राफी का हुआ आयोजन
शहपुरा:- राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा जिला-डिंडोरी में हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की जंयती पर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया प्राचार्य सी. एस.परस्ते द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए खेल का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्पोर्ट्स आफिसर डॉ नेहा तिवारी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेज़र ध्यानचंद की जंयती पर छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटिश: नमन् कर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को खेल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी एवं खेल दिवस के अवसर पर बॉलीवाल टीम का गठन किया गया।सभी टीमों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों एवं समाज सुधारकों के नाम पर रखा गया। टीमों का नाम क्रमशः डॉ भीमराव अम्बेडकर, रानी दुर्गावती, विरसा मुंडा, चंद्रशेखर आज़ाद भगतसिंह, वीरांगना रानी झलकारी बाई नाम रखा गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मच आज दिनांक 31/08/2022 को चंद्रशेखर आजाद एवं भीमराव अम्बेडकर के बीच खेला गया जिसमें चंद...