Posts

Showing posts from October 2, 2024

क्षेत्र के किसानों ने अपने प्रिय नेता संघ प्रचारक भरत भाई पटेल के जन्मदिन पर लगाए पौधे, पौधे लगाएं और पौधों को बचाएं,वरना आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी- अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू

Image
शहपुरा:-  भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भरत भाई पटेल के जन्मदिन को जिला डिंडोरी के किसानों ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया और पौधारोपण जैसे शुभ कार्य करते हुए फलदार पौधों का रोपण किया। आपको बता दें जिला डिंडोरी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में डिंडोरी के किसान भाई विगत दो वर्षों से भी अधिक समय से हर रविवार पौधारोपण करते है साथ ही जीवन के शुभ दिनों में भी पौधारोपण करते हैं। आज अपने प्रिय किसान नेता को 46वें जन्मदिन की शुभकामना संदेश देते हुए किसानों ने पौधारोपण किया और सभी से प्रकृति सरंक्षण करने की अपील किया । अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम के प्रभाव को लेकर कहा कि पौधे लगाएं और पौधों को बचाएं वरना आने वाली पीढ़ी माफ़ नहीं करेगी।