Posts

Showing posts from July 9, 2023

धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के पौधारोपण महाअभियान का 59 वाँ रविवार संपन्न ,पवित्र माह सावन में नर्मदा मैया की गोद में धार्मिक महत्व के पौधे का किया गया रोपण

Image
समिति के 14 वें माह के अमूल्य कार्य में शामिल हुए भारतीय किसान संघ के युवा किसान नेता डिंडोरी:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति जन जन के बहुमूल्य जीवन को स्वस्थ और आनंदमय बनाने के लिए अनेक स्तर पर कार्य कर रही है जिनमें से एक है पौधारोपण महाअभियान चलाकर  वृक्षारोपण करना और पौधे के महत्व को आमजन के मानस पटल पर बैठा देना। समिति के शुभ कार्य को मीडिया में देखकर आमजन और अनेक संगठन समिति के साथ जुड़कर पौधारोपण कर रहे है,रविवार को ग्राम करौंदी निवासी पंडित बबलू महाराज और भारतीय किसान संघ के किसान नेता पत्रकार भीमशंकर साहू ने धार्मिक महत्व के पूजनीय पौधा वटवृक्ष के पौधे का रोपण माँ नर्मदा तट मालपुर में परम पूज्य बच्चू महाराज के आश्रम के समीप पौधारोपण किया और पौधे के सुरक्षा का समुचित प्रबंध किया। समिति ने लगातार 59वां रविवार किया पौधारोपण। रविवार के पौधारोपण कार्यक्रम में  समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,सामाजिक कार्यकर्ता सोहन साहू,भारतीय किसान संघ जिला मीडिया प्रभारी और प्रदेश स्तरीय पुरुस्कार प्राप्त क्रांतिकारी पत्रकार भीमशंकर साहू,बिके...

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच समन्वय बैठक सम्पन्न, कृषि वैज्ञानिकों ने क्षेत्र के किसानों को खेती किसानी की दी तकनीकी जानकारी

Image
किसान नेताओं ने बैठक में किसानों की समस्याओं पर किया मंथन डिण्डौरी:- शनिवार को डिण्डौरी जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र डिण्डौरी के मात्स्यिकी विभाग के वैज्ञानिक डाॅ सतेन्द्र कुमार ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों व किसानों से चर्चा करते हुए खेती-किसानी की नई तकनीकों से रूबरू कराते हुए, सरकार की कृषि से सबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। कृषि अधिकारियों ने बताया किसान हित में शासन के द्वारा अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है आपको बता दें शासन की योजनाओं का प्रशासन के द्वारा समय पर क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के वास्तविक किसान योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है। इसी बीच डाॅ अवधेश कुमार पटेल ने भी बैठक के दौरान उद्यानिकी संबंधी आवश्यक जानकारी दी और बताया कि उद्यानिकी किसान हित पर ही आधारित है।भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर निदान करने की बात कही।  इस ...