Posts

Showing posts from October 15, 2023

जन जाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव में सिकलसेल एनीमिया उपचार केन्द्र एवं शिक्षक सदन का भूमिपूजन हुआ संपन्न

Image
शहपुरा डिण्डौरी। नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव के परिसर में सिकलसेल एनीमिया की रोकथाम एवं उपचार हेतु चिकित्सा भवन और शिक्षक निवास हेतु शिक्षक सदन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में डॉ प्रदीप दुबे प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महाकोशल प्रांत के मुख्य आतिथ्य, बालमुकुन्द परस्ते जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला डिण्डौरी, महेंद्र धर बडगैया जिला कार्य वाह , मनोहरलाल साहू अध्यक्ष जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव, सदस्य डॉ सुनील कांत बाजपेयी जी,सतीश चौबे ,मनोज सोनी, पंचम सनोडिया ,डॉ आलोक शिव ,डॉ विजय बघारे ,हरिदर्शन चौकसे , अधिवक्ता निर्मल साहू,पटवारी सोहन साहू , पत्रकार भीमशंकर साहू, इंजीनियर अंकित सूर्यवंशी ,इंजीनियर अंकुर श्रीवास्तव एवं प्रकल्प के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दिनाँक:- 15/10/2023