एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन, देवारण्य योजना अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद तुलसी की दी जानकारी
शहपुरा:- राज्य औषधि पादप बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर महोदय डिंडोरी के मार्गदर्शन में आयुष विभाग डिंडोरी के तत्वाधान में देवारण्य योजना अंतर्गत शहपुरा ब्लॉक के स्व सहायता समूह एवं कृषकों का खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से तुलसी की वैज्ञानिक खेती विपणन भंडारण तथा जलवायु अनुकूल खेती संबंधी जानकारी प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर संतोष परस्ते ने किया उनके द्वारा देवारण्य योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के उद्देश्य लाभ एवं तुलसी को एक जिला एक औषधि पौधे के रूप में चुनने के पीछे का तर्क किसानों के समक्ष रखा उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह तुलसी की खेती को अपनाकर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं । इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी एल अंबुलकर,उपसंचालक कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी के अनुविभागीय अधिकारी आर अहिरवार,उद्यान की विभाग के अधिकारी श्र...