भारतीय किसान संघ शहपुरा के ग्राम इकाइयों की सामान्य बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं को लेकर 25 ग्राम से ग्राम अध्यक्ष और ग्राम मंत्री हुए एकजुट
संघ ने शहपुरा तहसील में 5 हजार नए सदस्य बनाने का लिया निर्णय शहपुरा/डिंडोरी:- भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी के तहसील शहपुरा के 25 ग्राम से 25 ग्राम अध्यक्ष एवं 25 ग्राम मंत्री हुए शामिल। जिसमें जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया प्रत्येक ग्राम में ग्राम समिति बने और किसानों के लाभ एवं हित के लिए लगातार कार्य हो, किसान बंधुओ के समस्याओं को जानने व उसका उचित समाधान करने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों से बातचीत करती है किसान संघ। ज्ञात हो कि संघ के जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने बताया कि हमें अभी प्रमुख रुप से केनालों मे सुधार कार्य हो तथा किसानों के खेत तक पानी पहुंचे और विगत एक वर्ष में जिला डिण्डोरी के विभिन्न ग्रामों में 38 ट्रांसफार्मर बदला चुकी है, इसी के साथ खाद, बीज, पानी जैसे मूलभूत जरूरत को शासन प्रशासन तक उठा कर निराकरण करवाने का कार्य कर रही है । शहपुरा तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या ने कहा कि हमारी तहसील ईकाई लगातार कार्य कर रही है।और तेज गति से सदस्यता दिलाकर ग्राम समिति बनाएगी। भारतीय किसान संघ के रीति-नीति स...