Posts

Showing posts from April 16, 2023

डीएसएस मध्यप्रदेश के 47 वाँ पौधारोपण महाअभियान में शामिल हुए पत्रकार,किसान नेता, आध्यात्मिक गुरू

Image
पत्रकार भीम शंकर साहू ने टीम के साथ पौधारोपण कर मनाया जन्म दिन शहपुरा:- पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे का होना आवश्यक है, इस बात का अह्सास गर्मी के दिनों में किया जा सकता है जब कहीं भ्रमण में जाओ और वहा चिलचिलाती धूप हो एक भी पेड न हो तो ऐसा लगता है कि कास एक पेड़ होता और हम आराम कर लेता वैसे ही पर्यावरण का असंतुलन होने का कारण अधिक प्रदूषण, पेडों का अंधाधुंध दोहन है । इन सब बातों को ध्यान में रखकर डीएसएस मध्यप्रदेश के द्वारा पौधारोपण महाअभियान चलाकर लोगों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक कर रही है साथ ही लगातार 10 माह से हर रविवार पौधारोपण कर रही है । पौधारोपण महाअभियान का यह 47 वाँ रविवार है इस पावन अवसर पर भारतीय किसान संघ डिण्डोरी के प्रचार प्रमुख पत्रकार भीम शंकर साहू ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण किए।  इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू , प्रचार प्रमुख पत्रकार भीम शंकर साहू,आध्यात्मिक गुरू अन्य  लोग उपस्थित रहे है । दिनांक:- 15/04/2023 ।।।।