भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू को जैविक कृषि में मिला पुरूस्कार
शहपुरा:- धारा सरस्वति शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है जैसे पर्यावरण संरक्षण को लेकर पर्यावरण महाअभियान, शिक्षा में नि:शुल्क प्रशिक्षण वैसे ही जिला डिण्डोरी को रासायनिक मुक्त व जैविकमय करने के लिए किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण देने का पुनीत कार्य कर रही है । इस जैविक खेती के प्रशिक्षण का कार्य समिति के जैविक कृषि विशेषज्ञ व भारतीय किसान संघ डिण्डोरी के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू कर रहे है साथ ही स्वंय जैविक खेती करके किसानों को जैविक खेती के बारे में प्रायोगिक जानकारी दे रहे है । ज्ञात हो कि साहू जी लगभग दस हजार किसानों को जैविक खेती करने का प्रशिक्षण दे चुके है इसके साथ स्कूल, महाविद्यालय के विद्यार्थीयों को भी प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे है । विगत दिवस बिहारीलाल साहू जी के इस उत्तम जैविक क्षेत्र में कार्य करने पर राज्य स्तरीय गौवंश आधारित जैविक कृषि पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है । इस सम्मान के लिए समिति डीएसएस व भारतीय किसान संघ आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है । ( बिहारीलाल जी द्वारा जैविक कृषि क...