पौधारोपण महाअभियान के 94 रविवार में शामिल हुई पावनधाम वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथावाचक बालविदुषी कृष्ण बल्लभा देवी
ग्राम पड़रियाखुर्द नागेश परिवार में चल रहा है शिव महापुराण कथा शहपुरा:- भक्ति से परिपूर्ण है ग्राम पडरियाखुर्द,यहाँ वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथावाचक कृष्ण बल्लभा देवी नागेश परिवार में शिवमहापुराण की कथा चल रही है जिसका रसपान करने के लिए हजारों में भक्तजन पहुंच रहे है । कथा के तीसरे दिवस टीम डीएसएस के सदस्य भी कथा का रसपान करने आए और हर रविवार की भाँती धारा सरस्वती शैक्षणिक एवम् समाज उत्थान समिति(डीएसएस) आज परमपूज्य कथावाचिका के नेतृत्व में आज 94 वाँ रविवार पौधारोपण किए । इस पावन अवसर पर भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, पटवारी सोहन साहू, एडवोकेट निर्मल कुमार साहू की विशेष उपस्थिति रही है। कथाप्रसंग व पौधारोपण की विडियो देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करे इस कथा के रसपान अम्बे लाल झारिया, श्रीमति बुधनिया बाई झारिया, पुत्र स्वर्गीय श्री विशाल प्रसाद झारिया जी के पुण्य स्मृति मैं आयोजक उनकी धर्म पत्नी श्रीमति चमेलिया बाई झारिया, अनिल कुमार झारिया,सम्मत लाल झारिया दिलीप कुमार झारिया कर रहे है । दिनांक:- 10/03/2024