विधिक जागरूकता को लेकर अधिवक्ता संघ शहपुरा में आयोजित हुई कार्यशाला, न्यायाधीश सीताशरण यादव सहित विद्वान अधिवक्ताओं के मध्य कानूनी परिचर्चा
शहपुरा:- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में लगातार जिला डिण्डोरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें न्यायाधीश महोदय गांव जाकर ग्रामीणजनों सीधा संवाद करके उनके छोटे अपराधों के निराकरण के लिए कानूनी जानकारी देते है । इसी क्रम में बीच-बीच में अधिवक्ता संघ शहपुरा के सभागार में न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सीताशरण यादव व न्यायाधीश दिलीप पाटिल का महत्वपूर्ण कानूनी मार्गदर्शन मिलता रहता है । आज अधिवक्ता कक्ष में न्यायाधीश सीताशरण यादव ने बताया की प्री लिटिगेशन, छोटे समनीय अपराध, व्यवहार वाद का आपसी सुलह से निराकरण किया जाता है तो सिविल केस में कोर्ट फीस वापिस हो जाती है वहीं आपसी सुलह से प्रकरण का निराकरण होता है तो हमेशा के लिए विवाद समाप्त हो जाता है जिससे कोर्ट में केसों की बाहुल्यता नही बढती है , न्यायाधीश महोदय ने कहा की सभी अधिवक्ता बंधुओ को हर एक दिन सुप्रीम कोर्ट के एक न्याय दृष्टांत पढना चाहिए जिससे नए कानूनों की जानकारी होती है । इसी क्रम में न्यायाधीश दिलीप पाटिल ने बताया की भरण पोषण के मामलों में ज्यादा से ज्यादा आपसी सुलह से प्रकरण निराकर...