Posts

Showing posts from May 25, 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हाथों-हाथ भारतीय किसान संघ डिण्डोरी ने सौंपा ज्ञापन, जिसमें बिजली, पानी, नहर, कृषि महाविद्यालय, बीज वितरण सहित अनेक मांगे है सम्मलित

Image
शहपुरा:- प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के जिला डिण्डोरी अंतर्गत विकासखंड शहपुरा में आगमन हुआ इस बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ताओ ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड स्थल में पुष्पगुच्छ से स्वागत किया इस बीच भारतीय किसान संघ डिण्डोरी ने मुख्यमंत्री को जिला के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में पहली मांग है कि बिलगड़ा बांध के किनारे पोल लगाया जाए जिससे किसानों को पानी के साथ बिजली मिल सके जिससे किसान फसलों की सिचाई कर सके । दूसरी मांग है कि जिला डिंडौरी अंतर्गत समस्त बांधों की मरम्मत करवाई जावे । तीसरी मांग है कि विकासखंड शहपुरा में 132 केवी का सबस्टेशन बनाया जाए जिससे किसानों को पर्याप्त बिजली मिल सके । चौथी मांग है कि जिले भर की बिजली विहीन गांव का सर्वे करके विशेष प्रोजेक्ट बनाकर बिजली लगाई जावे । पांचवी मांग है कि विकासखंड शहपुरा अंतर्गत 21 ग्रामों में पीने का पानी उपलब्ध करवाई जावे । छठवी मांग है कि खरीफ फसल की बीज 15 से पहले किसानों को वितरण किया जावे । सातवी मांग है कि चौरा बाँध के केनाल मरम्मत में भ्रष्टाचार हुए है जिस...