Posts

Showing posts from July 1, 2022

स्कूल जाने से पहले बच्चों ने किया पौधरोपण

Image
शहपुरा:- 01 जुलाई 2022 से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई है,आज से सभी स्कूल नियमित खुलने लगे हैं,बच्चों में स्कूल जाने लेकर भारी उत्साह है,रास्तों में स्कूल जाते बच्चों को देखकर सभी का मन उमंग से भर रहा है।      बच्चों के उत्साह को दोगुना करने के लिए क्षेत्र के सामाजिक दिशा में काम करने वाला संगठन धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (DssMp) ने बच्चों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया और बच्चों को फलदार पौधा उपलब्ध करवाया,जिससे संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ बटौधा रोड शहपुरा तालाब के किनारे फलदार वृक्ष जामुन का वृक्षारोपण किया।     समिति के सदस्यों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण की जानकारी दी।समिति के सदस्यों ने बच्चों को बताया कि आज बहुत सी समस्या पर्यावरण प्रदूषण के कारण हो रहा है जैसे की सांस की बिमारी,कैंसर जैसे महामारी,सूखा पड़ना,फसल चक्र का बिगड़ना जैसे अनेक समस्या पर्यावरण प्रदूषण से हो रहा है उपरोक्त समस्या का समाधान पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण से कुछ हद तक हो सकता है।       क्षेत्र ...