डीएसएस पौधारोपण महाअभियान के लगातार "22 वां रविवार" में शामिल हुआ भारतीय जनता पार्टी
डिंडौरी:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस) अपने 25 वर्ष पूर्ण होने पर "पौधारोपण महाअभियान" चलाकर रजत जयंती मना रही है। आज समिति ने लगातार 22 वां रविवार पौधारोपण किया गया। डीएसएस के पौधारोपण महाअभियान में लगातार अनेक संगठन जुड़कर पौधारोपण का अनमोल कार्य कर रहे है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री विजय कुमार साहू, कार्यालय मंत्री ब्रज बिहारी साहू सहित बीजेपी के अनेक कार्यकर्ता ने पौधारोपण महाअभियान में शामिल हुए। आपको बता दे कि इस महाअभियान में अनेक संगठन जैसे कि भारतीय किसान संघ डिंडोरी ,म.प्र. पटवारी संघ शहपुरा,पतंजलि योग समिति डिंडोरी,विधिक साक्षरता समिति शहपुरा,संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चे, ज्ञान मंथन लाइब्रेरी समिति सहित अनेक संगठन के लोगों ने शामिल होकर पौधारोपण किया। अनेक संगठन के अलावा पौधा रोपण महाअभियान में जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी जैसे कि एसडीएम शहपुरा काजल जावला(आईएएस), जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे सहित अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश सीताशरण यादव, न्यायाधीश रविशंकर भलावी,तहसीलद...