डीएसएस पौधारोपण महाअभियान के लगातार "22 वां रविवार" में शामिल हुआ भारतीय जनता पार्टी

डिंडौरी:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस) अपने 25 वर्ष पूर्ण होने पर "पौधारोपण महाअभियान" चलाकर रजत जयंती मना रही है। आज समिति ने लगातार 22 वां रविवार पौधारोपण किया गया।
डीएसएस के पौधारोपण महाअभियान में लगातार अनेक संगठन जुड़कर पौधारोपण का अनमोल कार्य कर रहे है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री विजय कुमार साहू, कार्यालय मंत्री ब्रज बिहारी साहू सहित बीजेपी के अनेक कार्यकर्ता ने पौधारोपण महाअभियान में शामिल हुए।
आपको बता दे कि इस महाअभियान में अनेक संगठन जैसे कि भारतीय किसान संघ डिंडोरी ,म.प्र. पटवारी संघ शहपुरा,पतंजलि योग समिति डिंडोरी,विधिक साक्षरता समिति शहपुरा,संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चे, ज्ञान मंथन लाइब्रेरी समिति  सहित अनेक संगठन के लोगों ने शामिल होकर पौधारोपण किया।
अनेक संगठन के अलावा पौधा रोपण महाअभियान में जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी जैसे कि एसडीएम शहपुरा काजल जावला(आईएएस), जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे सहित अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश सीताशरण यादव, न्यायाधीश रविशंकर भलावी,तहसीलदार शहपुरा अमृतलाल धुर्वे, अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू, थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया सहित अनेक सम्माननीय जन शामिल हो चुके है।
समिति पौधारोपण करके लोंगो को संदेश देना चाह रही है कि सभी वृक्षारोपण करें। पर्यावरण में संतुलन लाने के लिए पौधा लगाना और संरक्षण करना बहुत जरूरी है जिससे सभी का जीवन स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा आनंदमय और मज़ेदार बने रहे।
आज के कार्यक्रम संजय नगर शहपुरा में सम्पन्न हुआ जिसमें भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू, बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल शहपुरा अध्यक्ष विजय साहू, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी ब्रज बिहारी साहू, आध्यात्मिक क्रांति प्रणेता सोहन जी, ग्राम पंचायत करौंदी सह-सचिव मनीष साहू, डीएसएस मध्यप्रदेश सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, अधिवक्ता अनुपम साहू, कृषि उपज मंडी लिपिक महेश साहू एवं गन्नू वनवासी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे है ।
दिनांक:- 23/10/2022

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता