मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गोवर्धन पूजा करके प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महाउत्सव मनाया गया
डिंडौरी - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यकीय विभाग मध्यप्रदेश शासन) जिला डिंडौरी अंतर्गत आज गोवर्धन पूजा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महाउत्सव आज राजा भोज हाल, कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल से पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन, एप्को तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्ष मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा भोपाल से प्रदेश के 52 जिलों तथा 313 विकास खण्डों में लाइव प्रसारण/वर्चुअल चर्चा के माध्यम से गोवर्धन पूजा, गौ माता की पूजा एवं पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए पौधारोपण कर संवाद किया गया । इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय डिंडौरी एवं जिले के समस्त विकासखंडों में लाइव प्रसारण किया गया । जिसमें नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समिति सदस्य , एमएस डब्ल्यू और बीएस डब्ल्यू के छात्र/छात्राये ,, परामर्शदाताओं, शासकीय अधिकारी कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों, मीडिया के बन्दुओं तथा अंकुर अभियान में जुड़े हुए पर्यावरण संरक्षण के वॉलिंटियर्स आदि बड़ी संख्या में लोग उप...