भारतीय किसान संघ ने हरियाली अमावस्या को बनाया वृक्षारोपण महोत्सव
डिंडोरी/शहपुरा :- हरियाली अमावस्या के पावन त्यौहार को अवसर के रूप में लेते हुए,सभी के जीवन में अनंत हरियाली लाने के पवित्र उद्देश्य के तहत भारतीय किसान संघ डिंडोरी और धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(DssMp), पतञ्जलि योग समिति ने आम के फलदार पौधों का रोपण किया और पूर्व से किये गए वृक्षारोपण के पौधों को संरक्षित करने का काम किया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाली समिति धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(DssMp) हर रविवार को वृक्षारोपण करती है साथ ही हर पावन त्यौहार,जन्मदिन,सालगिरह जैसे अनेक शुभ अवसर पर भी वृक्षारोपण करती है।समिति सभी से लगातार अपील भी करती है कि सभी अपने जीवन को निरोग, आनंदमय रखने के लिए और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन देने के लिए हर साल कुछ पौधे जरूर लगाएं और उनका संरक्षण करने की जिम्मेदारी भी लें। हरियाली अमावस्या विशेष अंक [vidio] सुनने के लिए लिंक को टच करें! समिति और संघ ने सभी से वृक्षारोपण करने की अपील करती है और बताना चाहती है की प्रकृति हमें हवा,पानी,लकड़ी, फल,अनंत चींजे हर प...