Posts

Showing posts from June 13, 2023

किसानों की मूलभूत समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ की लगी पंचायत, जल-जीवन मिशन की खुली पोल,आधी अधूरी कार्य, ग्रामीणों ने पानी की विकट समस्या बताए

Image
PHE विभाग के एसडीओ व जिला प्रमुख से फोन में तत्काल संपर्क कर समस्या के निराकरण की बात कही शहपुरा:- भारतीय किसान संघ जिला डिंडौरी किसानों के हित में लगातार कार्य कर शासन-प्रशासन को किसान की समस्याओं को जानकारी दे रही है और निराकरण करने की मांग कर रही है । आज भारतीय किसान संघ ने ग्राम पंचायत बस्तरा माल पहुंचकर किसानों के साथ बैठक किए और  ग्राम समिति का गठन किए जिसमें ग्राम अध्यक्ष रणजीत सिंह व ग्राम मंत्री गजराज सिंह को भारतीय किसान संघ ग्राम समिति का कार्य सौपा गया साथ ही ग्राम सदस्य गिरवर सिंह, रामनाथ, चैन सिंह सहित 25 ग्राम सदस्य बनाए गए।  *ग्रामीणों ने पानी व नहर की गंभीर समस्या को बताए* बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम में बनी टंकी, व पाईप की समस्या बताई की पाईप से पानी रिसाव के कारण घरो तक पानी नही पहुँच पाती वही वार्ड क्रमांक 01 में पाईप लाईन नही बिछाई गई है इसी प्रकार पानी टंकी का ढक्कन नही लगाई व बाउण्ड्री बाल नही बनाई गई है जिसके कारण बडी दुर्घटना होने की सम्भावना भी है वही ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज होना पड रहा है । इस सम...