भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी की जिला बैठक किसान संघ कार्यालय शहपुरा में संपन्न हुई, किसान हित में लिए अहम निर्णय
महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री भरत भाई पटेल एवं संघ प्रचारक नैनसुख जी का सानिध्य प्राप्त हुआ डिण्डौरी/ शहपुरा :- भारतीय किसान संघ बैठक की शुरूआत भारत माता बलराम भगवान के तैल चित्र पर तिलक वंदन पूजन कर बैठक प्रारम्भ किया गया। सर्व प्रथम विगत दिवस तहसील शहपुरा में 30 दिसम्बर 2024 को विशाल ट्रेक्टर महा रैली किया गया था जिसमें जिले की विभिन्न प्रमुख समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें प्रमुख मांगो पर शहपुरा मे 132 के.वी. सब स्टेशन दनदना जलाशय की पक्की नहर निर्माण एवं जिलों की नहरों की मरम्मती करण,धान मे चार हजार प्रति हेक्टेयर बोनस एवं गेहूँ मे 175/- प्रति क्विंटल बोनस देने पर भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी धन्यवाद प्रेषित करता है। इस बैठक मे प्रांत संगठन मंत्री द्वारा संघ की कार्य योजना को अंतिम छोर के किसानों तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई जिससे सभी गांव के किसानों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष लाया जा सके। संगठन विस्तार को लेकर एवं ग्राम, तहसील एवं जिला के सदस्यों की अभ्यास वर्ग/ प्रशिक्षण की जाएगी। संघ प्रचारक नैनसुख जी भाईसाहब...