Posts

Showing posts from December 12, 2023

भारतीय किसान संघ ने उपार्जन केंद्र बरगांव का किया औचक निरीक्षण, किसानों ने कहा सर्वेयर कर रहा है परेशान, धान में निकाल रहा कमी

Image
शहपुरा :- इन दिनों धान की फसल के विक्रय के लिए किसान बंधु उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपने फसल का विक्रय कर रहे है । भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में आज उपार्जन केंद्र बरगांव का औचक निरीक्षण कर किसान बंधुओ के बैठने, पानी की सुविधा का जायजा लिया गया । उपार्जन केंद्र बरगांव में किसान बंधुओ के बैठने व पानी की समुचित सुविधा पाई गई, भारतीय किसान संघ जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल साहू ने उपार्जन केंद्र के संचालक से कहा की किसान बंधुओ के फसल को खरीदने में किसी प्रकार से लापरवाही नही होनी चाहिए, किसान मेहनतकस मजदूरी करके फसल का उत्पादन करता है इसलिए किसान के फसल को केंद्र समुचित प्रबंध कर खरीदे । इस बीच किसानों ने बताया कि  उपार्जन केंद्र के सर्वेयर किसान बंधुओ के धान की फसल में कमियाँ निकालकर परेशान कर रहा है । जिससे किसान बंधु परेशान हो रहे है । केंद्र द्वारा समुचित सुविधा दी जा रही है । किन्तु सर्वेयर की लापरवाही के कारण किसान परेशान हो रहे है । वही दूसरी ओर केंद्र में दो हजार क्विंटल से ज्यादा धान एक सप्ताह से रखा हुआ है यह धान गोदाम तक नही पहुँच पाया है ऐसी...