Posts

Showing posts from December 11, 2018

कुछ जयचंदो के कारण बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा

बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले है मप्र मैं पर कुछ जयचंदों की वजह से हार का सामना करना पड़ा है। करीब 10 लाख वोट नोटा पर गए है अपनी भड़ास बीजेपी से निकालने के लिए। किसी को sc/st एक्ट से परेशानी है तो किसी किसान को कर्ज माफी का लॉलीपॉप दे दिया गया था। किसी को कांग्रेस से रोजगार चाहिए था तो किसी को राम मंदिर। इन्ही लोगो ने अपना गुस्सा evm के जरिये नोटा बटन दबा कर bjp से निकला है। ये बिल्कुल साफ है कि ये लोग कांग्रेस को पसंद नही करते वो अलग बात है कांग्रेस को इसका भरपूर फायदा मिला है। पर ये भी बिल्कुल ठीक है कि बीजेपी को हारना भी जरूरी था । बीजेपी के नेता और लीडरशिप ये मान बैठी थी कि बीजेपी के कोर वोटर नाराज होने के बावजूद किसी और को वोट नही करेंगे। शायद ये हार 2019 की संजीवनी बन जाये। कांग्रेस देश के दिल से निकल चुकी है अगर बीजेपी अपने मुद्दों से भटकेगी तो वो कांग्रेस को मौका दे बैठेगी। उदहारण इन्ही पांच राज्यों के चुनावों मैं मिल चुका है। जागो ओर लोगो की नब्ज देखो की उनको क्या चाहिए। लेखक- डेकचंद शर्मा