किसानों की मूलभूत जरुरतों की पूर्ति के लिए भारतीय किसान संघ एवं जिला प्रशासन के मध्य हुई विशेष वार्ता, भभारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल के नेतृत्व में बैठक संपन्न
डिण्डौरी:- किसानों के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन को समस्याओं से अवगत करवा निराकरण करवाए जाने के लिए भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन के साथ बैठक किए। आज के इस प्रथम बैैठक में भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भारत पटेल के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर हर्ष सिंह सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे संगठन के जिला अध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने जिला कलेक्टर के समक्ष किसानों के विभिन्न समस्याओं के बिंदुवार विषय रखा जिस पर केनाल की समस्याएं, वितरण पशुधन वितरण ऐसे तमाम विषयों को लेकर बातचीत हुई जिला कलेक्टर हर्ष सिंह ने अश्वासन दिया की आपके सभी समस्याओं का निराकरण 15 दिवस के अंदर किया जाएगा साथ ही भारतीय किसान संघ के साथ प्रत्येक माह बैठक आयोजन कर समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास किया जाएगा । इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष ने ने निवेदन किया कि जिला कलेक्टर के साथ तहसील स्तर में भी अधिकारियों के साथ संगठन के पदाधिकारी की बैठक आयोजित...