भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओ को लेकर एसडीएम बलवीर रमन सिंह को सौंपा ज्ञापन
डिण्डोरी:- भारतीय किसान संघ तहसील डिणडोरी ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम पर एसडीएम बलवीर रमन को ज्ञापन सौंपकर समस्या बताए की ग्राम पंचायत भुरसी का पोषक ग्राम टूंडा टोला में व्यप्त बिजली एवं पानी के समस्या के कारण यहा के किसान कृषि कार्य नही कर पा रहे है वही ग्राम के बच्चे बिजली के आभाव के कारण पढाई नही कर पा रहे । इस समस्या को लेकर विगत कुछ दिनों पहले भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू सहित तहसील अध्यक्ष बजाग अखिलेश पटेरिया ने ग्राम टूंडा पहुंच कर मौका स्थल का निरीक्षण किया था और शासन प्रशासन को चेतावनी दिया है कि 15 दिवस के अंदर किसानों के समस्या का निराकरण नही हुआ तो उग्र अंदोलन करेगे । भारतीय किसान संघ जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू विडियो आज इस ज्ञापन में तहसील डिण्डोरी अध्यक्ष अधिवक्ता हर्ष गुप्ता, समनापुर अध्यक्ष अधिवक्ता फलेन्द्र चंदेल, अधिवक्ता भुवन पारषर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है । दिनांक:- 11/11/2022