Posts

Showing posts from August 25, 2023

शहपुरा पटवारी संघ एवं शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति ने फलदार व छायादार पौधों का किया रोपण, मिशन शुभजीवन के तहत क्षेत्र के युवा करते हैं पौधारोपण

Image
शहपुरा डिण्डौरी:- पेड़-पौधों का महत्व जलवायु परिवर्तन के दौर में बहुत ही आवश्यक हो गया है। क्योंकि जलवायु परिवर्तन होने से अनेक गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। आज पेड़-पौधों की जरूरत अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है, क्योंकि पेड़-पौधे ही लोगों को जीवनदान दे रहे हैं। पेड़-पौधों के महत्व और जरूरत को देखते हुए आदिवासी अंचल डिण्डौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र के युवा पिछले एक साल से टीम डीएसएस मध्यप्रदेश से जुड़कर शुभजीवन मिशन चला रहे हैं। इस मिशन के तहत जीवन के हर रविवार व शुभ दिनों में पौधारोपण,रक्तदान,विधिक जागरूकता सहित अनेक सामाजिक शुभ कार्य करते हैं। इसी मिशन के तहत युवाओं ने शुक्रवार को फलदार और छायादार पौधों का शहपुरा में हाइवे किनारे रोपण किया।  धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव व शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के विधि सलाहकार एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, पटवारी संघ अध्यक्ष सोहन लाल साहू व शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष भीमशंकर साहू ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा व प्राणवायु की आवश्यकता को देखते हुए वे यह मुहिम चला रहे हैं। इसमें अनेक संगठन और...