Posts

Showing posts from August 7, 2022

जैविक खेती फसलों की पैदावार में सहायक जैविक कृषि विशेषज्ञ

Image
डिंडोरी/शहपुरा :- भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू लगातार जिले व क्षेत्र के कृषकों को जैविक खेती करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं,साथ ही गांव गांव जाकर कृषकों को जैविक खेती करने का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।ज्ञात हो कि बिहारी लाल साहू स्वयं अपने खेत में भी जैविक खेती करते हैं जिसमें खरीफ की फसल में जैविक पद्धति से बीजोपचार कर धान की नर्सरी रखकर 16 दिनों में रोपाई की गई है,और रोपाई में 1 से 2 पौधे ही लगाए गए थे,जिसमें  मात्र 45 दिनों में ही धान की फसल 2 फिट की हो चुकी है तथा धान के 1-2 पौधे में 20 शाखाएं आ चुकी है।इस प्रकार धान की उत्तम फसल देखने को मिल रही है जिसके फलस्वरूप विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैविक धान की अधिक उत्पादन होगा। अतः इसी तरह सभी कृषक भी जैविक कृषि को अपनाकर फसल की अधिक पैदावार ले सकते है,भूमि को उपजाऊ एवं सुधार मिलेगी और मानव जीवन भी स्वस्थ रहेगा,व सभी किसान बंधुओ से जैविक खेती करने से अपील की गई।  दिनांक:- 7 अगस्त 2022

मित्रता दिवस पर डीएसएस के पर्यावरण मित्रों ने किया पौधारोपण

Image
Mp/डिंडौरी:- सामाजिक संस्था धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस एमपी)ने आज लगातार 11 वां रविवार को जिला के प्रसिद्ध जलाशय "बिलगढ़ा डेम" के समीप पौधरोपण किया ।      आज प्रेम का पावन रिश्ता " मित्रता दिवस" है,आज के दिन को मित्रों के नाम करके,आज के अनमोल दिन को यादगार बनाने एवं प्रेम को इंसान के साथ साथ पौधों तक पहुचाने के उद्देश्य से समिति ने पौधारोपण किया।           समिति लगातार आम जन तक पवित्र प्रेम को बढ़ाने का संदेश दे रही है,पौधारोपण करने से संदेश दे रही है जिससे आमजन का जीवन आनंद मय हो सके, व्यक्ति तनावमुक्त,खुशहाल जीवन जी सके,पौधारोपण करने एवं संरक्षण करने से व्यक्ति का प्रेम प्रकृति तक बढ़ता है और लगातार यह प्रेम बढ़ता रहे तो एक दिन इंसान महाजीवन को प्राप्त कर सकता है।  पौधारोपण महाअभियान विडिओ देखने के लिए क्लिक करें!    समिति के कार्य से प्रभावित होकर अनेक संगठन जुड़ रहे हैं और साथ आकर पौधारोपण का अनोखा काम कर रहे हैं।      आज के कार्यक्रम में समिति के सचिव एडवो...