अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर पौधारोपण और पंचतत्व ध्यानयोग का आत्मीय कार्य सम्पन्न
डिंडौरी:- आज पूरा देश भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म जयंती मना रहा है। क्षेत्र में बहुआयामों पर कार्य करने वाली क्रांतिकारी समिति धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस) के द्वारा आज फलदार और छायादार पौधा लगाया गया। समिति ने आज लगातार 19वां रविवार पौधारोपण का अनमोल कार्य किया। और सभी सम्माननीय जनों से अपील किया की सभी पौधारोपण और संरक्षण का कार्य करे। ( पौधारोपण महाअभियान 19 वाँ रविवार Vidio देखे ) समिति का मानना है पौधा लगाना,दूसरों का अहोभाव से हेल्प करना,जरूरत मंद को उचित ज्ञान उपलब्ध कराना,जैसे अनेक कार्य,आत्मीय कार्य है,इससे आत्मीय आनंद मिलता है। आत्मीय आनंद के कार्य करने से आत्मा को खुराक मिलती है, आत्मा को खुराक मिलने से हमारे शरीर में बढ़ता है और मन का प्रतिशत कम होने लगता है। हमारे जीवन में आत्मा का प्रतिशत जैसे जैसे ज्यादा होगा हम परमात्मा के करीब होने लगते हैं और एक दिन जीवन से मुक्त हो जाएंगे। इसलिए समिति लोंगो के जीवन को महाजीवन बनाने के लिए लगातार आ...