अप्रैल कूल थीम पर पर्यावरण संरक्षण के दिशा में पौधारोपण, न्यायाधीश दिलीप पाटिल, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दयाराम साहू, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल रहे उपस्थित
शहपुरा:- एक दिवसीय पौधारोपण अभियान आयोजित किए जाने के संबंध म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 01.04.2024 को प्रदेश के समस्त जिला प्राधिकरणों एवं तहसील समितियों के द्वारा " अप्रैल कूल" एक दिवसीय वृक्षारोपण अभियान चलाया जाना हैं। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक न्यायिक अधिकारी कम से कम एक पौधा रोपित करने, रोपित पौधों की देखरेख एवं संरक्षण करने की बात की गई । इस अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा के तत्वाधान में पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें न्यायाधीश दिलीप पाटिल,अधिवक्ता संघ शहपुरा अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, इंजीनियर देवेंद्र साहू, टीम डीएसएस मध्यप्रदेश सचिव एडवोकेट निर्मल साहू, तहसील विधिक सेवा समिति तहसील शहपुरा के लिपिक महेन्द्र कुडापे के उपस्थिति में पौधारोपण किया गया । साथ ही रोपित कटहल के पौधे का संरक्षण करने का संकल्प लिया गया । कागज बचाएं, पेड़ बचाएं प्लास्टिक हटाएं, पर्यावरण बचाएं ! दिनाँक:- 01/04/2024