Posts

Showing posts from January 21, 2023

धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के द्वारा पौधारोपण महाअभियान तहत 35 वाँ रविवार किया गया पौधारोपणमाँ शारदा गौशाला के समीप पौधारोपण में शामिल हुए एमबीबीएस डॉक्टर विवेक साहू

Image
डिंडौरी:- पर्यावरण का संरक्षण करना मानव सहित समस्त जीवों का संरक्षण करना है। आज एक ओर जनसंख्या और आधुनिकीकरण लगातार बढ़ रहा है जिसके कारण प्रकृति में संतुलन गड़बड़ा गया है।वही दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देश  UNFCCC(United Nations Framework Convention On Climate Change) के तहत COP- सम्मेलन कर रही है। पर्यावरण की महत्ता को समझते हुए दुनिया के जानेमाने धर्मगुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव मिट्टी बचाओ अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयासरत है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए क्षेत्र में संचालित पंजीकृत संस्था धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) पौधारोपण महाअभियान के तहत लगातार 35 रविवार से पौधारोपण का कार्य कर रही है। और सभी लोंगो को संदेश दे रही है की सभी पर्यावरण की महत्ता को समझकर अपने अपने स्तर से कार्य करे।जिससे हम आप का जीवन आनंदमय हो सके। आज का पौधारोपण माँ शारदा गौशाला करौंदी के समीप किया गया जिसमें समिति के सचिव निर्मल कुमार साहू,भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू,पटवारी सं...

जिला कलेक्टर विकास से न खुश लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ , डिण्डोरी के गलियों में विकास ही विकास का डंका

Image
डिण्डोरी:- मध्यप्रदेश राज्य का एक ऐसा जिला डिण्डोरी जोकि आदिवासी अंचल जिला है यहाँ का विकास लगभग रूका सा था कारण कई प्रकार से हो सकता है । लेकिन जैसे ही जिला कलेक्टर विकास मिश्रा की इन्ट्री जिला डिण्डोरी में होती है वैसे ही विकास की गति बढ़ने लगती है। जिला डिण्डोरी के इतिहास में पहली बार इतने सरल, सहज, मिलनसार जिला कलेक्टर आए है जोकि जिला के अधिकांश क्षेत्रों में भ्रमण करके प्रशासनिक कार्यों का जायजा ले रहे है और जनता से सीधे सम्वाद स्थापित कर जनता के समस्याओ का तत्काल समाधान करने का हर संभव प्रयास कर रहे है जिला के लोग इनके कार्यों से बहुत खुश है और आपस में इनके कार्यों का सराहना भी कर रहे है वहीं मिडिया भी अखबारों में इनके कार्यों को लगातार प्रकाशित कर रही है। वहीं कलेक्टर विकास के एक ब्यान ने जनतंत्र के चौथा स्तम्भ (मिडिया) को नाराज कर दिया कलेक्टर साहब का कहना है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का शुभकामनाएँ संदेश कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारीगण मिडिया को न दे, कारण स्पष्ट है कि अधिकारी, कर्मचारीगण इस दिवस का लाभ उठाकर सरकारी पैसों का दुरूपयोग करते है और हजारों रूपये का बिल लगा ...

भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक प्रांत उपाध्यक्ष पूर्व संयुक्त कलेक्टर प्रेमसिंह के नेतृत्व में संपन्न ,क्षेत्र के विभिन्न विभागों में फैले भ्रष्टाचार रहा प्रमुख मुद्दा

Image
डिंडौरी -भारतीय किसान संघ डिंडौरी क्षेत्र के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमित कार्य कर रही है। किसानों के मुद्दे को शासन प्रशासन के समक्ष नियमित उठा रही हैं। किसान संघ के द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को स्वम् मुख्यमंत्री भी निरीक्षण कर चुके हैं। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक हर माह के दूसरे शनिवार को रहता है जिसमें जिला कार्यकारिणी जिला भर के किसानों के मुद्दे पर चर्चा करती है,आज की मीटिंग में संघ ने किसानों को खाद बीज वितरण,सिंचाई के लिए विद्युत,धान उपार्जन में समस्या,धान और गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी,लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य,कृषि यंत्रों पर लग रहे जीएसटी सहित किसानों को सामान्य स्तर पर आ रहे अनेक समस्याओं पर गहन चर्चा किया गया। आज के मासिक मीटिंग बनवासी कल्याण आश्रम इमली कुटी जिला डिण्डोरी आयोजित हुई जिसमें संघ ने संघ विस्तार, राजस्व,पंचायत,कृषि सहित अनेक विभागों में फैले भ्रष्टाचार से किसानों को हो रही समस्या के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया और जिला के किसानों को भ्रष्टाचार से हो रही समस्या से निजात दिलवाने की बात कही। आज के कार्यक्रम में भा...