Posts

Showing posts from March 29, 2023

किसानों की समस्याओं के निदान के लिए किसान नेता और अधिकारियों की होगी मासिक बैठक

Image
  किसान नेता और अधिकारियों की होगी मासिक बैठक भारतीय किसान संघ और नायब तहसीलदार मेहदवानी ने किसानों की समस्याओं पर की चर्चा  मेहदवानी - क्षेत्र के किसान भ्रष्टाचार सहित अनेक प्रकार के समस्याओं के लगातार परेशान हो रहे है। किसानों की समस्याओं को सुगमता से समाधान के लिए किसान नेता और अधिकारियों ने आज चर्चा किया।   भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जो किसानों के हित में कार्य कर रही है और किसानों को धरातल पर आ रही समस्याओं को शासन प्रशासन तक उठाकर यथोचित समाधान करने हेतु प्रयासरत है। भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी किसानों के हित के लिए कटिबद्ध है, किसानों को होने वाली विभिन्न समस्याओं जैसे पानी, बिजली, उपार्जन केंद्र, बीज खात को लेकर लगातार शासन प्रशासन को किसान की समस्याओं को अवगत करवा रही है साथ ही सार्थक सहयोग भी कर रही है। भारतीय किसान संघ जनप्रतिनिधि व अधिकारीयों से मिलकर सार्थक वार्ता करके हर संभव प्रयास कर रही है । इसी क्रम में आज भारतीय किसान संघ ने विकासखंड मेंहदवानी के किसानों की समस्याओं जैसे फौती नामांतरण, बटवारा, किसान सम्मान निधि आदि व...