Posts

Showing posts from October 25, 2018

विधानसभा शहपुरा का कौन बनेगा जनता का चहेता ....?

शहपुरा:- जब से आचार संहिता लगी है तब से प्रशासन भी अपने कार्य में दिलचस्पी दिखाई दे रही है कही ऐसा तो नहीं कि चुनाव आयोग की विशेष दिशानिर्देशों के कारण यह संभव हो पाया है । खैर जो भी हो लेकिन एक बात तो स्पष्ट है कि इस समय पार्टियां अपने अपने प्रतिनिधि को जिताने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है कही जनता से सीधे सम्पर्क करके तो कहीं अपने योजनाओं के बारे में बतलाकर जनता का मन मोहने में लगे हुए है तो कहीं अन्य दल , पार्टियां अपने भावी योजनाओं के बारे में बतलाकर अपने ओर आकर्षित करने में जोर डे रहे है । तो कहीं धार्मिक आयोजन किया जा रहा है , नाना प्रकार की कोशिश की जा रही है कि इस विधानसभा में जीत का सहरा अपने ही शिर में पहना जाए परन्तु लगता तो नहीं है कि आज जिस तरह काम किया जा रहा है वैसे अन्य वर्षों में भी किया गया होता तो यह दिन देखने। कोनाही मिलती । खैर जैसा भी हो सब सही है जनता को किसी भी लोभ लालच में डाल कर अपने अपने पक्ष में नहीं किया जा सकता है क्योंकि जनता समझ चुकी है और अपने जन हितैषी जनप्रतिनिधि चुनने के सक्षम भी है । निर्मल साहू (एड.)