Posts

Showing posts from January 8, 2023

डीएसएस का पर्यावरण संरक्षण मुहिम "पौधारोपण महाअभियान" का 33 वाँ रविवार संपन्न ,म.प्र.पटवारी संघ,भारतीय किसान संघ ने महाअभियान में शामिल होकर किया पौधारोपण

Image
डिंडोरी:- पर्यावरण संरक्षण और जनजागृति लाने के लिए क्षेत्र में पौधारोपण की मुहिम लगातार 33 रविवार से चल रही है। धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस) पौधों की महत्ता को समझाने के लिए महाअभियान चलाकर हर रविवार पौधारोपण कर रही है। पौधें जीवन के लिए बहुत ऊपयोगी है,इनके कारण ही जीवन है, अस्तित्व है। यदि इनमें संतुलन ठीक नही रहेगा तो पूरी प्रकृति में तनाव, समस्याओं का अंबार लग जाएगा। कोरोना काल अभी गया नहीं है, प्रकृति के साथ संतुलन के कारण ही लोग कोरोना के काल में स्वस्थ रहे हैं। ऑक्सीजन की जरूरत को हर कोई जानने लगा है। आज के पौधारोपण कार्यक्रम ग्राम करौंदी में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू,म.प्र.पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष सोहन साहू,ग्राम सह निर्माता सचिव मनीष साहू समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,संजय निकुंज नर्सरी के माली दादा बलजीत ठाकुर,अधिवक्ता अनुपम साहू, समाजिक कार्यकर्ता विजय साहू,अनीश साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। दिनांक:- 08/01/2023