Posts

Showing posts from April 22, 2023

किसानों की समस्याओं को लेकर प्रान्तीय महामंत्री की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ की हुई बैठक

Image
संगठन मंत्री,जिलाध्यक्ष सहित जिले के अनेक पदाधिकारी रहे उपस्थित। डिंडोरी- क्षेत्र के किसानों को धरातल में आ रही समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ समय समय पर बैठक आयोजित करता है जिसमें प्रान्त के पदाधिकारी भी उपस्थित रहते है और समस्याओ को सीधे माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष उठाते रहते है। किसानों के अनेक समस्याओं जैसे कि क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार, गर्मियों में पीने की पानी समस्या,गेहूँ उपार्जन, बिजली की समस्या सहित विभिन्न समस्या पर चर्चा किया गया साथ ही समस्याओं को जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर शासन प्रशासन के समक्ष रखने को कहा। ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं को उठाने के बाद भी किसानों की समस्या का समय पर समाधान न होने पर किसानों के द्वारा आंदोलन करने की बात कही गई। भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर शहपुरा जिला डिंडोरी में आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त के संगठनमंत्री भरत पटेल, महामंत्री प्रहलाद पटेल,जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,बसंत उद्दे,चिरौंजी लाल चंद्रोल,परसोत्तम मरावी, विवेकान...

अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के दिन प्रकृति संरक्षण हित में डीएसएस मध्यप्रदेश के द्वारा किया पौधारोपण

Image
डिंडोरी- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) प्रकृति संरक्षण हित में लगातार हर शुभ अवसर और शुभ दिनों में पौधारोपण का कार्य करती है। और जन जन तक पर्यावरण के महत्व को बताने का प्रयास कर रही है। वर्तमान समय में जिस तरह से शहरीकरण हो रहा है उससे पर्यावरण अनेक प्रकार से प्रदूषित हो रहा है। प्रदूषण होने से आम इंसान को अनेक प्रकार से समस्या हो रही है,अनेक प्रकार की बीमारियों हो रही है। समस्याओं के निदान हेतु पौधारोपण करना बहुत ही आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के दिन समिति के द्वारा माँ शारदा गौशाला करौंदी के समीप फलदार पेड़ अमरूदपौधारोपण किया गया। पौधारोपण करते समय डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार,ग्रामवासी शंकर बरमैया दिलीप बनवासी सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। दिनांक:-22/04/23