अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के दिन प्रकृति संरक्षण हित में डीएसएस मध्यप्रदेश के द्वारा किया पौधारोपण

डिंडोरी- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) प्रकृति संरक्षण हित में लगातार हर शुभ अवसर और शुभ दिनों में पौधारोपण का कार्य करती है। और जन जन तक पर्यावरण के महत्व को बताने का प्रयास कर रही है।

वर्तमान समय में जिस तरह से शहरीकरण हो रहा है उससे पर्यावरण अनेक प्रकार से प्रदूषित हो रहा है। प्रदूषण होने से आम इंसान को अनेक प्रकार से समस्या हो रही है,अनेक प्रकार की बीमारियों हो रही है। समस्याओं के निदान हेतु पौधारोपण करना बहुत ही आवश्यक है।

अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के दिन समिति के द्वारा माँ शारदा गौशाला करौंदी के समीप फलदार पेड़ अमरूदपौधारोपण किया गया। पौधारोपण करते समय डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार,ग्रामवासी शंकर बरमैया दिलीप बनवासी सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
दिनांक:-22/04/23

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता