सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित
शहपुरा:- विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आज सम्पूर्ण भारत में एक साथ योग किया जा रहा है ।
योग का महत्व बहुत है जिससे जीवन में संतुलन आता है और शरीरिक काया निरोग होती है इसलिए समस्त सरकारी तंत्रों में योग के महत्व को बढावा देने के लिए आज सामूहिक योग होना है इसी के साथ न्यायालय के न्यायाधीश, कर्मचारीगण, अधिवक्तागणों को भी योग करना आवश्यक है ।
आज सिविल कोर्ट शहपुरा के वरिष्ठ खंड न्यायाधीश दिलीप पाटिल, अतिरिक्त वरिष्ठ खंड न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम ने भी समस्त कर्मचारीगण व अधिवक्तागण के योग किया ।
आज के इस योग कार्यक्रम के योग शिक्षक ब्रजबिहारी साहू जोकि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित है उन्होने योग की बरीकियो को बताकर मंत्रोच्चारण के साथ योग करवाए।
न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम ने कहा की सभी लोगों को योग आवश्यक रूप से करना चाहिए जिससे मन संतुलित रहेगा जिससे अपराध होने की संभावना कम होगी और जीवन सुखमय होगा ।
आज के इस कार्यक्रम में न्यायाधीश दिलीप पाटिल, न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम, योग शिक्षक ब्रजबिहारी साहू, अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, अधिवक्ता विनय झारिया, विधिक सेवा समिति तहसील शहपुरा के लिपिक महेन्द्र कुड़ापे सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित।
दिनांक:- 21/06/2025
Comments