Posts

Showing posts from August 11, 2023

प्रकृति को हरा भरा बनाने धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं सामाजिक स्थान समिति लगातार कर रही काम,बिलगढ़ा बांध किनारे आंवले के पौधे का किया गया रोपण

Image
शहपुरा डिण्डौरी:- पर्यावरण को हरा भरा और सुंदर बनाने के लिए शहपुरा विकासखंड की धारा सरस्वती एवं शैक्षिक समाज उत्थान समिति लगातार कई वर्षों से कार्य कर रही है। समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने बताया कि उनकी समिति पर्यावरण संरक्षण शिक्षा स्वास्थ्य विधिक जागरूकता जैविक खेती योग सहित कई आयामों पर निरंतर कार्य कर रही है। इसी सिलसिले में बिलगढ़ा बांध किनारे भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू के घर के पास आंवले के पौधे का रोपण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा किया गया। साथ ही पौधे को संरक्षित भी किया गया। इस दौरान धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल माह कुमार साहू, भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला मीडिया प्रभारी भीमशंकर साहू, योग शिक्षक ब्रज बिहारी साहू, सदस्य शारदा नामदेव मौजूद रहे। दिनांक:- 10/08/2023