पर्यावरण प्रेमियों ने नववर्ष में किया पौधारोपण, डीएसएस पौधारोपण महाअभियान का 32 वाँ रविवार सम्पन्न
डिंडोरी:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस) पर्यावरण हितैषी समिति है जो पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार काम करती है। समिति पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने,पर्यावरण के प्रति प्रेम को बढ़ाने के लिए पौधारोपण महाअभियान चला रही है। पौधारोपण महाभियान के तहत लगातार 32 वाँ रविवार आज नववर्ष में पौधारोपण किया गया। समिति के सदस्यों ने नववर्ष की शुभकामनाओ के साथ पर्यावरण के प्रति प्रेम को अनंत तक ले जाने का संदेश आमजन को दिया है। समिति के पौधारोपण महाअभियान में न्यायाधीश,आईएएस सहित अधिकारी अनेक संगठन जुड़ चुके हैं जिनमे से प्रमुख रूप से भारतीय किसान संघ डिंडोरी,म. प्र.पटवारी संघ शहपुरा,पतंजलि योग समिति डिंडोरी, देवदूत रक्तदान परिवार शहपुरा, विधिक सेवा समिति शहपुरा सहित अन्य संगठन जुड़ चुके हैं। आज रविवार को पौधारोपण संजय निकुंज नर्सरी करौदी के समीप किया गया जिसमें समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, म.प्र. पटवारी संघ शहपुरा के अध्यक्ष सोहन साहू, ग्राम करौंदी के सहायक सचिव मनीष साहू, संजय निकुंज नर्सरी के माली दादा बलजीत सिंह सहित ग्रामवासी और ...